BPL 2017: राजशाही किंग्स और रंगपुर राइडर्स ने जीते अपने मुकाबले

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आज फिर से दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में राजशाही किंग्स ने कोमिला विक्टोरियंस को 30 रनों से और दूसरे मुकाबले में रंगपुर राइडर्स ने चिट्टागोंग वाइकिंग्स को 3 विकेट से हराया। पहले मैच में राजशाही किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शुरुआत में ल्युक राइट ने 42 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला लेकिन स्कोर को असली तेज़ी दी मैन ऑफ़ द मैच डैरेन सैमी ने। सैमी ने सिर्फ 14 गेंदों में 6 छक्के की मदद से 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और राजशाही किंग्स ने 20 ओवरों में 185/7 का स्कोर बनाया। जवाब में तमीम इकबाल (45 गेंद 63) और शोएब मलिक (26 गेंद 45) की बढ़िया पारियों के बावजूद कोमिला विक्टोरियंस की टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी। राजशाही की जीत में मोहम्मद सामी ने सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दूसरे मैच में रंगपुर राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। स्टियान वान जाइल (40 गेंद 68) और सौम्य सरकार (26 गेंद 30) की बढ़िया पारियों की बदौलत चिट्टागोंग वाइकिंग्स ने 176/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में रंगपुर राइडर्स ने मैन ऑफ़ द मैच मशरफे मोर्तज़ा (17 गेंद 42) की धुआंधार पारी की बदौलत हासिल की। थिसारा परेरा ने अंत में तीन छक्के (14 गेंद 28*) लगाये और टीम को आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाकर ही जीत दिलाई। मोहम्मद मिथुन ने 44 और क्रिस गेल ने 33 रनों का योगदान दिया। अंक तालिका में खुलना टाइटंस 11 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं चिट्टागोंग वाइकिंग्स 5 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर है। कोमिला विक्टोरियंस 10 अंकों के साथ दूसरे, रंगपुर राइडर्स 8 अंकों के साथ चौथे और राजशाही किंग्स 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 27 नवम्बर को ढाका डायनामाइट्स का सामना चिट्टागोंग वाइकिंग्स से और राजशाही किंग्स का सामना खुलना टाइटंस से होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications