वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी पर बना "काला" फिल्म का फ़ैन मेड ट्रेलर

आईपीएल -2018 की शुरुआत 6 अप्रैल से शुरू होने वाली है और इस बार पुरानी दो टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स दो वर्ष के प्रतिबन्ध के बाद फिर से शरीक़ होने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे, धोनी के प्रति उनके फैंस की दीवानगी देखने लायक है। हाल ही में दक्षिण भारत के सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी नयी फिल्म " काला " के साथ पर्दे पर जल्द ही नज़र आएंगे। रजनी सर के फैंस ने इस ट्रेलर बहुत सराहा है, यूट्यूब पर ट्रेलर को चार दिन में 16 मिलियन लोगों ने देखा था। एम एस धोनी के सुपरस्टार अंदाज़ को देखते हुए उनके फैंस ने काला फिल्म का ट्रेलर धोनी के लिए ख़ास तौर पर तैयार किया है। इस वीडियो में धोनी रजनीकांत के ही अंदाज़ में दिखाई दे हैं, इस वीडियो को एच बी क्रिएशन्स नामक यूट्यूब चैनल ने यूट्यूब पर पोस्ट किया और करीब चार लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा है और सोशल मीडिया पर भी लोगों इसे साझा किया है |

Ad

आप भी इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

चेन्नई सुपर किंग्स इस बार पूरी तैयारी के मैदान पर उतरने जा रही है, टीम में काफ़ी अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी टीम में हैं, उनके अलावा टीम में भारतीय खिलाड़ी जैसे रविन्द्र जडेजा, केदार जाधव ,मुरली विजय भी हैं। मिडिल आर्डर में सुरेश रैना ,रविंद्र जडेजा ,केदार जाधव ,शेन वॉटसन,डू प्लेसी और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी- 20 मैच में सुरेश रैना का प्रदर्शन बेहतरीन था, इस बार चेन्नई ने न सिर्फ बल्लेबाज़ी बल्कि गेंदबाज़ी पर भी ध्यान दिया है। टीम में मार्क वुड, इमरान ताहिर , हरभजन सिंह और शार्दुल ठाकुर गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स में ओपेनिंग के लिए इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ सैम बिलिंग्स को लिया गया है जो मुरली विजय के साथ ओपनिंग करते नज़र आ सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications