Photo- Kevin Peiterson twitter accountइंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किए गए ट्वीट का अब चेन्नई सुपर किंग्स ने जवाब दिया है। उन्होंने काफी मजेदार तरीके से इस ट्वीट का जवाब दिया। सीएसके द्वारा किया गया यह ट्वीट फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।दरअसल, केविन पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मजे लेने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे धोनी से बात कर रहे थे। इसमें वो कहते दिखाई दे रहे थे कि अरे एमएसडी, तुम मेरे लिए वहां पर फील्डर क्यों नहीं रखते। आप लोगों के खिलाफ रन बनाना काफी आसान है।ये भी पढ़ें: IPL Special : युवराज सिंह की छक्कों से भरी तूफानी पारी, गेंद के साथ झटके 4 विकेट फिर भी टीम को मिली हार “Hey, MSD, why don’t you put a fielder over there for me? Scoring runs against you guys is so easy...!”🤣 pic.twitter.com/OKVukkkSQD— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 18, 2020केविन पीटरसन ने जैसे ही यह ट्वीट की, यह जमकर वायरल होने लगी। धोनी के फैंस इसका चुटीला जवाब देने लगे। इसी बीच सबसे मजेदार जवाब आया सीएसके की तरफ से। उन्होंने भी ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ एक मजेदार कैप्शन दिया।But sometimes you don't need fielders! 😋 pic.twitter.com/3gHMTo2zqe— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 18, 2020इस तस्वीर में धोनी केविन पीटरसन की स्टपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में सीएसके ने लिखा कि कभी कभी आपको फील्डर्स की आवश्यकता नहीं होती। सीएसके की इस ट्वीट को धोनी के फैंस ने काफी पसंद किया।बता दें, पीटरसन भारत में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे सफल गैर भारतीय बल्लेबाजों में से एक है। उन्होंने 28 मैचों में 967 रन बनाए हैं और 50 ओवर के प्रारूप में भारत में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग (25 मैचों में 1091 रन) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।पीटरसन वर्तमान में आईपीएल 2020 के लिए कमेंट्री टीम के हिस्सा थे लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण टू्र्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है। इसका असर दुनिया के तमाम खेल गतिविधियों पर भी पड़ा है।