पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान की तबियत खराब हो गई है। पिछले महीने कोरोना संक्रमित हुए चेतन चौहान की किडनी फेल हो गई है। डॉक्टरों ने चेतन चौहान को लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है। चेतन चौहान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी हैं। चेतन चौहान की हालत स्थिर बनी हुई है।जुलाई में कोरोना संक्रमण के बाद चेतन चौहान को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे ठीक होने से पहले ही उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गई। इसके बाद चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेतन चौहान की खराब तबियत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है।चेतन चौहान ने भारत के लिए दो प्रारूप खेलेभारतीय टीम के लिए चेतन चौहान ने 40 टेस्ट मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 7 वनडे मैच भी उन्होंने खेले। क्रिकेट करियर समाप्त होने के बाद उन्होंने राजनीतिक करियर शुरू किया और पहली बार 19991 में बीजेपी के टिकट से सांसद बने थे। इसके बाद 1998 में भी चेतन सांसद चुनकर आए थे।वर्तमान समय में चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड मंत्री हैं। कई लोगों को ट्विटर पर चेतन चौहान की तबियत ठीक होने के लिए दुआ करते हुए देखा गया है। चेतन चौहान ने टेस क्रिकेट में भारत के लिए 2 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। चेतन चौहान को कई बार क्रिकेट कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है।चेतन चौहानकोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ही पिछले पांच महीने से क्रिकेट बंद था। नियमों और शर्तों पर ही आईसीसी ने क्रिकेट की बहाली के प्रयास शुरू किये हैं। आईपीएल में भी कोरोना से सुरक्षा के लिए कड़े नियमों का पालन सभी खिलाड़ियों को करना होगा। इसमें बायो सिक्योर्ड बबल और कोरोना टेस्ट कराना अहम नियमों में हैं।#BREAKING #ChetanChauhan pic.twitter.com/fnx8ETHOEv— Newsd (@GetNewsd) August 15, 2020Praying and wishing chetan chauhan ji recovers fully and quickly from Covid complications...@ChetanChauhanCr— Samip Rajguru (@samiprajguru) August 15, 2020