चेतन सकारिया ने बताया कि वो आईपीएल 2022 से किस 'गेंद' पर काम कर रहे हैं

चेतन सकारिया (Photo Credit - IPLT20)
चेतन सकारिया (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने बताया कि वो अपनी किस स्किल पर आईपीएल 2022 (IPL) से काम कर रहे हैं। अपने डेब्यू सीजन में सकारिया ने कई सारे स्लोअर बॉल डाले और बल्लेबाजों को कई बार बीट किया।

Ad

24 वर्षीय चेतन सकारिया के मुताबिक वो एक नई गेंद पर काम कर रहे हैं जो उनका प्रमुख हथियार होगा। सकारिया ने दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में कई अनुभवी दिग्गजों के साथ ट्रेनिंग की। उन्होंने गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ जमकर ट्रेनिंग की और उन्हें उससे काफी फायदा मिला।

मैं एक नई तरह के स्लोअर वन पर काम कर रहा हूं - चेतन सकारिया

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ खास बातचीत में सकारिया ने अपनी इस नई गेंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा,

मैं एक नई स्लोअर गेंद पर काम कर रहा हूं। जब पावरप्ले चल रहा हो और गेंद नई हो तब मैं इस गेंद का प्रयोग करना चाहता हूं। ये नकल बॉल की ही तरह है लेकिन इसे मजबूत फिंगर से डाला जाता है। जेम्स होप्स ने मेरे साथ इस गेंद पर काफी काम किया है और उन्होंने कहा कि मैंने नेट्स में इस गेंद को काफी अच्छी तरह से डाला है। इसकी खास बात ये है कि ये भी स्लोअर बॉल है। जब गेंद काफी अच्छी तरह से रिलीज होती है तो ये स्विंग भी काफी अच्छा करती है। इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी में इस स्किल को यूज किया है।

आपको बता दें कि चेतन सकारिया सौराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 2018-19 के रणजी सीजन में किया था और अपनी पहली ही पारी में 5 विकेट चटका दिए थे। इसके अलावा अपना आईपीएल डेब्यू 2021 के सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए किया था और सबको काफी प्रभावित किया था। यही वजह है कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications