क्रिस गेल ने एक बार फिर इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार से अभद्र बात की

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल हमेशा गलत काऱणों की वजह से विवादों में बने रहते हैं। इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग के दौरान महिला रिपोर्टर को डेट के लिए पूछने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। मैच के दौरान मैल मैकलॉगलिन गेल का इंटरव्यू ले रहीं थी। तभी गेल ने उनसे कहा, "तुम्हारी आंखे बेहद खूबसूरत है। हम डेट के लिए जा सकते हैं"। महिला पत्रकार गेल के इस बयान से हक्की बक्की रह गई। क्रिस गेल ऐसी ही एक और वजह को लेकर विवादों में हैं। शनिवार को द टाइम्स में छपे इंटरव्यू को लेकर विवाद में फंस गए हैं। टाइम्स मैगजीन की पत्रकार शार्लेट एडवर्ड्स से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "मेरे पास एक बहुत बड़ा बैट है। क्या तुम उसे उठा पाओगी ? तुम्हें उसके लिए दोनों हाथों की जरुरत पड़ेगी"। क्रिस गेल के इस कथन के बाद उनकी बहुत जगह आलोचना शुरु हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक जमैका के इस खिलाड़ी ने कुछ और कमेंट भी किए। उनके मुताबिक, "महिलाओं को भी समान अधिकार मिलने चाहिए। महिलाएँ जो करना चाहती हैं कर सकती हैं। जमैका की महिलाएं काफी मुखर हैं। क्रिस गेल ने आगे कहते हुए कहा, "महिलाओं को अपने आदमी को खुश करना चाहिए। जब भी वो घर पर आए तो खाना टेबल पर होना चाहिए। उन्हें अपने पति से पूछना चाहिए कि वो क्या पसंद करते हैं औऱ खाने में वही बनाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग के दौरान महिला पत्रकार को लेकर टिप्पणी करने पर उन पर मेलबर्न रेनेगेड्स टीम ने 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगा दिया था। आरसीबी के लिए फॉर्म में लौटे क्रिस गेल क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। अभी वो हाल ही में फॉर्म में लौटे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 49 रन बनाए। क्रिस गेल पर लगातार खराब प्रदर्शन करने की वजह से प्रेशर बढ़ता जा रहा था। गेल ने पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications