न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 मैच में हराया, ओपनर की धुआंधार पारी

Cricket - Commonwealth Games: Day 2
Cricket - Commonwealth Games: Day 2

Commonwealth Games 2022 के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों से हराया। ग्रुप बी में न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 167/2 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने 154/7 का स्कोर बनाया। सूज़ी बेट्स ने 64 गेंदों में 91 रनों की धुआंधार पारी खेली।

Ad

टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही और सूज़ी बेट्स ने कप्तान सोफी डिवाइन (40 गेंद 48) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी निभाई। डिवाइन के आउट होने के बाद बेट्स ने एमेलिया केर (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े और टीम को 160 के पार पहुंचाया। बेट्स ने अपनी 91 रनों की पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए।

लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और 15 के स्कोर तक दो विकेट गिर चुके थे। 11वें और 13वें ओवर में मिगनन डू प्रीज़ (26) और लॉरा वोल्वार्ट (28) भी आउट हो गईं। क्लो ट्रायन (17 गेंद 39) और सूने लूस (18 गेंद 32) ने तेज़ पारियां खेलकर टीम को मैच में बनाये रखा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य से दूर रह गई। न्यूजीलैंड की तरफ से सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

ग्रुप बी में 2 अगस्त को इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। 31 जुलाई को ग्रुप ए में भारत का सामना पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का सामना बारबाडोस के खिलाफ होगा।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications