साउथ अफ्रीका के नए 'एबी डीविलियर्स' ने छक्कों की बारिश कर मचाई तबाही, RCB के कप्तान का धुआंधार शतक

डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्कों की बारिश कर जिताया मैच
डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्कों की बारिश कर जिताया मैच

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में गुरूवार को कुल मिलाकर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 रनों से हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 6 विकेटों से हराया।

Ad

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 50 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 78 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के बेबी एबी डीविलियर्स कहे जाने वाले यानि डेवाल्ड ब्रेविस ने 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने सिर्फ 6 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए।

टार्गेट का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। टिम साइफर्ट ने 47 गेंद पर 59 रन बनाए और कप्तान किरोन पोलार्ड ने 36 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 17 गेंद पर 29 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

फाफ डू प्लेसी ने धुआंधार शतक लगाया

दूसरे मुकाबले की बात करें तो सेंट लूसिया किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान फाफ डू प्लेसी ने धुआंधार शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 59 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली। रोस्टन चेज 7 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि गयाना ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26 गेंद पर 52, चंद्रपॉल हेमराज ने 20 गेंद पर 29, शाई होप ने 30 गेंद पर नाबाद 59 और कप्तान शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications