पाकिस्तान टीम से बाहर किए गए गेंदबाज ने खेली विस्फोटक पारी, निकोलस पूरन का भी बड़ा कारनामा

इमाद वसीम (Photo Credit - CPLT20)
इमाद वसीम (Photo Credit - CPLT20)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2023) में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जमैका तलावास को 7 विकेट से मात दी। सेंट लूसिया की टीम अब तीसरे पायदान पर आ गई है और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स दूसरे पायदान पर बरकरार है।

सेंट लूसिया किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने 38 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साडरैक डेस्कार्ट ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। जवाब में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने इस टार्गेट को 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 64 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 93 रनों की नाबाद पारी खेल अपने दम पर टीम को जीत दिला दी।

इमाद वसीम ने 33 गेंद पर 62 रनों की पारी खेली

दूसरे मुकाबले की अगर बात करें तो जमैका तलावास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 62 रन बनाए और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अली खान ने 27 रन देकर 3 और सुनील नारेन ने 2 विकेट लिए।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने इस टार्गेट को 17.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 45 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 35 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल 12 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment