आईपीएल 2016: 5 सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़

आईपीएल 2013 में हॉकआई की गलती से सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड 173.9 किमी/एच दर्ज किया गया था। स्ट्राइक पर क्रिस गेल थे जो गेंद की तेजी देखकर हैरान रह गये थे। ऊपर जो आपने पढ़ा है उसे सही करते हुए आपको बता दें ये गेंद शोएब अख्तर की गेंद से 12.6 किमी/एच के स्पीड की थी। वैसे आईपीएल को गेंद की स्पीड के बजाय बड़े-बड़े छक्कों के लिए जाना जाता है। लेकिन स्पीड खेल को और रोचक बनाता है। आईपीएल के बीते सालों में मिचेल जॉनसन अक्सर 150किमी. की स्पीड पार कर जाते रहे हैं। इसके आलावा आईपीएल में डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, शान टैट जैसे गेंदबाज़ भी तेज गेंदबाज़ी करते रहे हैं। इस लिस्ट में आईपीएल के बिलकुल ही अलग चेहरे स्पीडोमीटर पर खरे उतरे हैं। इस बार आईपीएल की टॉप 100 तेज गेंदें 14 गेंदबाजों ने मिलकर फेंकी है। इसमें धवल कुलकर्णी और अशोक डिंडा जैसे नाम हैरान करने वाले हैं। इसमें सबसे ज्यादा बार 140 से अधिक की स्पीड से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज़ दिल्ली डेयरडेविल्स का गेंदबाज़ है। जो लिस्ट में सबसे ऊपर भी है।

#1 क्रिस मोरिस(दिल्ली डेयरडेविल्स)-150.02 Kmph

fast1

क्रिस मोरिस 10 में 8 गेंदें आईपीएल में सबसे तेज फेंकी हैं। मोरिस इस बार आईपीएल में सबसे शीर्ष पर हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट भी रखते हैं। इसके अलावा वह सबसे बेहतरीन फील्डर भी हैं। गेंदबाज़ी में मोरिस ने अबतक 6.8 के इकॉनमी रेट और 26.5 के औसत से 31 ओवर में 8 विकेट लिए हैं। वह एक जेनुइन गेंदबाज़ होने के साथ-साथ पॉवर हिटर भी हैं। ऐसे खिलाड़ी टी-20 में कप्तान का सपना होते हैं।

#2 एडम मिल्न(रॉयल चैलेंजर बैंगलोर)- 148.83 Kmph

fast2

एडम मिल्न आरसीबी के पहले मैच में खेले थे। लेकिन उसके बाद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ 43 रन देकर 1 विकेट लिया था। जो अच्छा प्रदर्शन नहीं था। लेकिन बाद में चोटिल होने की वजह से वह आईपीएल से बाहर हो गये। आरसीबी के गेंदबाजों के प्रदर्शनों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मिलने अगर होते तो उन्हें टीम में मौका जरूर मिलता। मिलने की खासियत है कि वह 150किमी से ज्यादा स्पीड में गेंद फेंक सकते हैं। सनराइजर के खिलाफ उन्होंने 148 केपीएच से ऊपर 3 गेंदें फेंकी थी।

#3 मोहम्मद शमी (दिल्ली डेयरडेविल्स) 148.49 Kmph

fast3

मोहम्मद शमी अभी तक इस सीजन में अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। चोट से उबरने के बाद शमी ने भारतीय टीम में आराम से वापसी की थी। उन्हें स्पीड में गेंद फेंकने में अभी ज्यादा कठिन नहीं है। हालाँकि अभी तक उन्हें मात्र 4 विकेट मिले हैं। 21 ओवर की गेंदबाज़ी में उनका इकॉनमी रेट 9.7 और औसत 51.4 का रहा है। उनका नाम 10 शीर्ष तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल है।आशा है शमी अपनी गेंदबाज़ी में अपनी तेजी का बढ़िया इस्तेमाल कर रहे हैं।

#4 मिचेल मैक्लेनेघन (मुंबई इंडियंस)-148.26 Kmph

fast4

इस लिस्ट में मैक्लेनेघन दूसरे कीवी गेंदबाज़ हैं जिन्होंने इस बार आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकी है। हालाँकि उनकी स्पीड बहुत नहीं कही जा सकती है। लेकिन इस साल के वह टॉप 5 तेज गेंदबाजों में आते हैं। उनका गेंदबाज़ी विश्लेषण इन सभी गेंदबाजों में सबसे अच्छा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी को लसिथ मलिंगा की गैरमौजूदगी में मजबूती प्रदान की है। मैकलेनाघन ने 10 मैचों में 22.4 औसत और 8.1 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारतीय पिचों के हिसाब अपनी स्पीड में विविधता का प्रयोग किया है। इससे पता चलता है कि न्यूज़ीलैंड ने ट्रेंट बौल्ट और टिम साउथी की जगह उन्हें क्यों टी-20 वर्ल्डकप में मौका दिया था।

#5 वरुण एरोन (आरसीबी)-148.15 Kmph

fast5

अगर वरुण अरोन टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं, उन्हें आईपीएल 9 के अलावा कुछ और भी देखना होगा। जबकि वह लगातार तेज गेंदबाज़ी करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी गेंदबाज़ी लचर रही है। अरोन ने अबतक 9.2 इकॉनमी रेट से चार मैचों में गेंदबाज़ी की है। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। ऐसे में जब उन्हें आईपीएल की टीम में जगह नहीं मिल पा रही है तो राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना और कठिन हो जाएगा। (ये आंकडे 8/5/16 तक के हैं।) लेखक-दीपंकर लाहिरी, अनुवादक-मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now