क्रिकेट कमेंटेटर एकादश

क्रिकेट के प्रसारण में कमेन्ट्री बहुत ही अहम चीज है। इसके बगैर दर्शकों तक खेल की बारीकी और खूबसूरती नहीं पहुँच सकती है। दुनिया भर क्रिकेट की कमेन्ट्री रेडिओ और टीवी पर प्रसारित होती है। क्रिकेट की कमेन्ट्री से भी ज्यादातर पूर्व खिलाड़ी जुड़े हुए हैं। जिनमें कई नाम दिग्गज श्रेणियों में आते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने इन कमेंटेटरों की एक टीम बनाई है। जो कुछ इस तरह है: सुनील गावस्कर इस टीम में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में सुनील गावस्कर होंगे। जिनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन दर्ज हैं। इसके अलावा गावस्कर के नाम 34 टेस्ट शतक भी दर्ज हैं। संन्यास के बाद गावस्कर ने कमेंट्री करना शुरू किया। आज लिटिल मास्टर दुनिया के लोकप्रिय कमेंटेटरों में से एक हैं। आईपीएल से लेकर बीसीसीआई की क्रिकेट कमेन्ट्री टीम से जुड़े हुए हैं। मार्क टेलर (कप्तान) गावस्कर के साथ इस टीम में दूसरे सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर मार्क टेलर शामिल हैं। साथ ही वह टीम की कप्तानी भी करेंगे। टेलर के नाम 7 हजार से ज्यादा रन और 334 नाबाद उनका उच्च स्कोर है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 में से 26 टेस्ट जीते थे। संन्यास के बाद टेलर भी कमेन्ट्री करने लगे और चैनल नाइन से जुड़ गये। जहाँ उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल की। आज की तारीख में वह कमेंट्री में जाने-माने नाम हैं। ज्यॉफ्री बॉयकॉट नम्बर तीन पर बल्लेबाज़ी करने के लिए हम इस टीम बॉयकॉट को शामिल करते हैं। उनके नाम 108 टेस्ट मैचों में 8 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने संन्यास के बाद कमेंट्री करना शुरू किया। आज उनकी उम्र 76 वर्ष की है। लेकिन कमेंट्री में भी उन्होंने काफी लोकप्रियता दर्ज की है। माइक आर्थटन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ माइक आर्थटन ने विश्व क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने 1995 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 643 मिनट तक बल्लेबाज़ी करके मैच बचाया था। संन्यास के बाद वह भी क्रिकेट कमेंटेटर बन गये थे। 48 वर्ष के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कमेंट्री में भी खासा मुकाम हासिल किया है। इयान चैपल ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ और महान कप्तान इयान चैपल ने टेस्ट में 40 के औसत से 5 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाये थे। जिसमें 14 शतक भी शामिल है। महान खिलाड़ी की तरह चैपल एक बेहतरीन कमेंटेटर भी हैं। वह खिलाड़ियों की आलोचना और उनकी प्रतिभा की तारीफ करने में भी कभी पीछे नहीं रहे हैं। टोनी ग्रेग इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक टोनी ग्रेग ने 58 टेस्ट मैचों में 141 विकेट और 3500 से ज्यादा रन भी बनाये हैं। टोनी ग्रेग ने संन्यास के बाद क्रिकेट कमेंट्री से जुड़ गये। उनकी कमेंट्री में बड़ी धार नजर आती है। जिससे दर्शक और श्रोता उन्हें खूब पसंद करते हैं। इयान बॉथम बॉथम ने टेस्ट में 383 विकेट, 5000 से ज्यादा रन और 14 शतक बनाये हैं। हाल ही में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का उनका रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन ने तोड़ा है। संन्यास के बाद इस महान आलराउंडर ने कमेंट्री करना शुरू किया। बतौर कमेंटेटर भी वह काफी लोकप्रिय हैं। इयान स्मिथ(विकेटकीपर) न्यूज़ीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ को हम इस एकादश में बतौर विकेटकीपर चुन रहा हैं। अपने खेलने के दिनों में वह एक बेहतरीन विकेटकीपर थे। साथ ही उनके नाम टेस्ट में 2000 के करीब रन दर्ज हैं। संन्यास के बाद वह क्रिकेट की कमेंट्री करने लगा और बहुत कम समय में वह दुनिया के बेहतरीन कमेंटेटर में शामिल हो गये। रिची बेनो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर बेनो ने 63 टेस्ट मैचों में 248 विकेट लिए थे। उनके नाम एक मैच में 15 विकेट और 2000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। सन 1964 में बेनो ने क्रिकेट को अलविदा कहकर कमेंट्री करने लगे। आज उन्हें क्रिकेट का महान कमेंटेटर माना जाता है। चैनल नाइन से वह लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। वसीम अकरम पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम को दुनिया भर के क्रिकेट फैन जानते हैं। अकरम ने दोनों प्रारूपों में 900 से ज्यादा विकेट लिए थे। साथ ही 7000 के करीब रन भी उनके नाम दर्ज हैं। संन्यास के बाद वसीम अकरम ने कमेंट्री शुरू की। बहुत जल्द ही वह लोकप्रिय कमेंटेटरों में शामिल हो गये। अकरम ARY डिजिटल और स्टार स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं। माइकल होल्डिंग वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज़ ने अपने 60 टेस्ट मैचों के करियर में 249 विकेट लिए थे। जिसमें 13 बार उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद होल्डिंग ने भी कमेंट्री करनी शुरू की और जल्द ही लोकप्रिय कमेंटेटरों की श्रेणी में आ गये। वह इंग्लैंड की स्काई स्पोर्ट्स कमेंट्री टीम के अहम चेहरे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications