क्रिकेट कोई आसान खेल नहीं है। हर वक़्त कोई ना कोई आपके हर क़दम पर नज़र गड़ाए बैठा रहता है। और हर खिलाडी के करियर में अच्छा और बुरा समय आता है। कई खिलाड़ियों को हमेशा प्रशंसकों का प्यार मिलता है पर कई खिलाडी इस मामले में बदनसीब भी होते हैं। कुछ ही पलों में वे हीरो से ज़ीरो बन जाते हैं।
एक नज़र एेसे पाँच खिलाड़ियों पर जिन्होंने एक ही समय पर प्यार और नफरत दोनों झेला।
5- केविन पीटरसन
वे बहुत बार विवादों में घिरे रह चुके हैं। बढिया बल्लेबाज़ होने के बाद भी सेलेक्टर्स के साथ उनका तालमेल कुछ ठीक नहीं रहा। हालाँकि वे कई बार अकेले ही टीम को अपने आक्रामक प्रदर्शन से जीत दिला चुके हैं पर मैनेजमेंट के साथ ना बनने के कारण उनका करियर थम सा गया।
इसके बाद भी उनके दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं। वहीं उनके साथ खेलने वालों को उनसे काफ़ी गिले शिकवे हैं।
4- हैंसी क्रोन्ये
दक्षिण अफ़्रीका के उमदा खिलाडी होने के बाद भी इनका नाम सदा ही ग़लत कारणों से याद रखा जाएगा। एक बढिया ऑल राउंडर और कप्तान होने के बाद भी 2000-2001 का मैच फ़िक्सिंग के आरोप ने उनकी इतने सालों की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
पूरी ज़िन्दगी भर का बैन होने के बाद भी वे अपने देश के 11वें सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वे अपने खेल के एम्बेसडर थे और काफ़ी पसंद किए जाते थे।
पर आज उन्हें खेल का द्रोही माना जाता है।
3- विराट कोहली
हालाँकि वे आने वाले समय के चमकते सितारे हैं पर यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी है और बहुत खरी खोटी भी सुननी पड़ी है। शुरुआत में खेल में आने पर उनका तेज ग़ुस्सा हर किसी को रास नहीं आया।
वे जहाँ भी जाते हैं प्रशंसक उन्हें अपना निशाना बना लेते हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है ऑस्ट्रेलिया।
बढिया बल्लेबाज़ होने के बाद भी मैदान से बाहर उनका रवैया हर किसी को नहीं भाता। टेस्ट कप्तान चुने जाने के बाद अब समय आ गया है कि वे अपने बल्ले से बात करें।
2- रिकी पोंटिंग
अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए मशहूर इस खिलाडी से भी बहुत से लोग नफ़रत करते हैं। उनकी जीत की चाह ने उन्हें कई बार विवादों में धकेला है। जैसे- भारत के खिलाफ 2007-08 की सीरीज़ इसका सबसे बड़ा सबूत है।
अपने घमंड के कारण उन्हें शुरूआत से ही बढिया खिलाडी होने के बाद भी कटाक्ष झेलने पड़े थे। जवगल श्रीनाथ ने जब उनके हैलमेट पर गेंद फेंकी थी, तब उनके ग़ुस्से की कोई सीमा नही थी।
पर फिर भी एक सफल बल्लेबाज और कप्तान होने के कारण उनके दुनिया भर में बहुत चाहने वाले हैं।
1- एम एस धोनी
कैप्टन कूल का अगर कोई सही हकदार है तो वो हैं एम एस धोनी। हालाँकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को असीम ऊचाईयों पर पहुँचाया है, पर हाल ही में टीम की नाकामयाबी के लिए उन्हीं को दोषी ठहराया जा रहा है।
अभी उनके करियर का बहुत बुरा दौर चल रहा है। पर वे हमेशा एक बहुत बढिया कप्तान के रूप में जाने जाएँगे।
उनके कारण काफ़ी बार सीनियर खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला जिसके कारण बहुत लोग उनसे नाख़ुश है। पर फिर भी फॉर्म से बाहर खिलाड़ियों को भी जगह देने के लिए उनकी बहुत सराहना भी की गई है।
लेखक: ऐश्वर्य आनंद, अनुवादक: सेहल जैन