Cricket Records: आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है
क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है

आईपीएल के हर संस्करण में हमें चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। अब तक के हर सीजन में हमने एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखे हैं। आईपीएल में अब तक कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी बैटिंग से फैंस का खूब मनोरंजन किया है।

Ad

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, ब्रेंडन मैकलम, रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स, किरोन पोलार्ड और शेन वॉटसन जैसे खिलाड़ियों ने अपने अंदाज से सबका दिल जीता है। ये सभी खिलाड़ी ऐसे हैं जो लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। वैसे तो अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है लेकिन और भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है। इस लिस्ट में कई विदेशी और कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

आइए जानते हैं अभी तक आईपीएल में किन-किन खिलाड़ियों ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल- 17 छक्के vs पुणे वॉरियर्स (2013)

ब्रेंडन मैकलम- 13 छक्के vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2008)

क्रिस गेल-13 छक्के vs दिल्ली डेयरडेविल्स (2012)

क्रिस गेल-12 छक्के vs किंग्स इलेवन पंजाब (2015)

एबी डीविलियर्स-12 छक्के vs गुजरात लायंस (2016)

सनथ जयसूर्या-11 छक्के vs चेन्नई सुपर किंग्स (2008)

मुरली विजय- 11 छक्के vs राजस्थान रॉयल्स (2010)

आंद्रे रसेल-11 छक्के vs चेन्नई सुपर किंग्स (2018)

क्रिस गेल-11 छक्के vs सनराइजर्स हैदराबाद (2018)

एडम गिलक्रिस्ट-10 छक्के vs मुंबई इंडियंस (2008)

संजू सैमसन-10 छक्के vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2018)

श्रेयस अय्यर-10 छक्के vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2018)

किरोन पोलार्ड-10 छक्के vs किंग्स इलेवन पंजाब (2019)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications