मशहूर सिंगर केके के निधन पर क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

केके परफॉर्मेंस के दौरान (Photo Credit - TOI)
केके परफॉर्मेंस के दौरान (Photo Credit - TOI)

मशहूर सिंगर केके ने मंगलवार रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। वो कोलकाता में एक लाइव शो कर रहे थे, शो के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मशहूर सिंगर के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। देर रात यह खबर सामने आते ही जिसने भी इसे सुना वह हैरान रह गया। बॉलीवुड से लेकर उनके चाहने वाले तक हर कोई उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहा है।

Ad

केके के निधन से ना केवल बॉलीवुड बल्कि क्रिकेट जगत भी सदमे में है। कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

केके के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया दुख

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "बेहतरीन सिंगर केके की मौत से दुखी हूं। वो हमारे बीच अपने म्यूजिक के जरिए हमेशा बने रहेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

Ad

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने लिखा "केके की मौत की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। इससे पता चलता है कि जीवन कितना अनिश्चित है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Ad

मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा "मैं काफी सदमें में हूं। ये हमारे लिए काफी बड़ा नुकसान है। आपके गाने हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आप एक लीजेंड हैं। केके आप जल्दी चले गए। आपके चाहने वालों को ये दुख सहने की ताकत मिले।"

Ad

शिखर धवन ने भी केके के निधन पर दुख जताया।

Ad
Ad

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा "हमने अपने जमाने के एक जबरदस्त गायक को खो दिया है। उनके परिवार और करीबी लोगों को मेरी संवेदनाएं हैं।"

Ad

आकाश चोपड़ा ने भी केके के निधन पर दुख जताया।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications