भारतीय खिलाड़ियों ने देशवासियों को ट्विटर पर दी गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेटरों ने समस्त देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बता दें कि आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान को लागू किया गया था। अंग्रेजी हुकूमत के बाद स्वतंत्र भारत का यह 68वां गणतन्त्र दिवस है। भारत में 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस, 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती सहित कुल तीन राष्ट्रीय पर्व हर वर्ष मनाए जाते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक छोटा वीडियो पोस्ट करते हुए भारत में कम समय में होने वाले बदलावों पर बात कर रहे हैं।

Ad

टर्बनेटर के नाम से मशहूर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी एक छोटे वीडियो के जरीये शुभकामनाएं दी।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर सबसे पहले विश करने वालों में से एक रहे।

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी शुभकामनाएं प्रदान की।

हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी एक वीडियो संदेश पोस्ट किया।

रणजी ट्रॉफी जीतने वाले गुजरात के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर पार्थिव पटेल तथा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बने सुरेश रैना ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications