महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर क्रिकेटरों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप के अलावा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाने वाले धोनी ने 2004 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था और उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। धोनी के 36वें जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटरों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है, आइये देखते हैं किसने क्या कहा: