शिखर धवन को क्रिकेटरों ने दी ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई

शिखर धवन जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं, उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है। 'गब्बर' के नाम से पहचाने जाने वाले धवन का फील्ड पर अपना ही एक स्टाइल होता है और इसी वजह से वो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र होते हैं। 2004 अंडर 19 विश्व कप में धवन को पहली बार विश्व स्तर पर देखा गया था और उसी साल उन्होंने प्रथम-श्रेणी में भी अपना डेब्यू किया। भारत के लिए धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में विशाखापट्टनम एकदिवसीय में अपना डेब्यू किया था। कुछ ही महीनों के बाद उन्होंने टी20 में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया। लेकिन धवन को पहचान मिली उनके टेस्ट डेब्यू से। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 मोहाली टेस्ट में उन्होंने डेब्यू किया और 174 गेंदों में 187 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। ये एक ऐसी पारी थी जिसने धवन को गब्बर के रूप में स्थापित कर दिया। भारत के लिए 2015 विश्व कप का हिस्सा रहे धवन ने मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया था और पिछले कुछ समय में उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में बहुत ही अहम योगदान दिया है। अभी चोटिल होने के कारण वो टीम से बाहर चल रहे थे और चोट से उबरने के बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। आज शिखर धवन का 31वां जन्मदिन है और इस अवसर पर क्रिकेटरों ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी:

Ad

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, इरफ़ान पठान, मनोज तिवारी ने धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और आने वाले साल में उनके ढेरों रन बनाने की कामना की। भारतीय टीम के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ने भी धवन को जन्मदिन की बधाई दी। वीरेंदर सहवाग ने भी अपने अंदाज़ में धवन को जन्मदिन की बधाई दी है।

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications