Hindi Cricket News: दीपावली के मौके पर क्रिकेट जगत ने दी शुभकामनाएं

cricket cover image
Enter caption
Ad

दीपावली का त्यौहार आज भारत समेत पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपोत्सव के इस पर्व को सभी लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। वहीं दुनियाभर के क्रिकेटरों ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर माइकल क्लार्क तक सभी ने लोगों की दीपवाली की बधाई दी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने लिखा ' आपको हमेशा खुशियां और सफलता मिले और आपका जीवन हमेशा जगमग करता रहे। धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाइए। हैप्पी दीवाली।'

Ad

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सभी खिलाड़ियों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मार्टिन गप्टिल, कप्तान केन विलियम्सन, ऋद्धिमान साहा और बिली स्टैनलेक समेत कई खिलाड़ियों ने दीपावली की बधाई दी।

Ad

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा ' दीपावली के इस पावन पर्व पर हमें उन लोगों की जिंदगी में भी खुशियां लानी चाहिए जिन्हें इसकी जरुरत है।'

Ad

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Ad

दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Ad

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा दीपावली के दीयों की तरह आपके जीवन का हर कोना भी रोशन रहे। आपके जीवन में हमेशा स्नेह, खुशी और आनंद के पल बने रहें।

Ad

मोहम्मद कैफ ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आप हमेशा खुश रहें।

Ad

सचिन तेंदुलकर ने वीडियो मैसेज के जरिए लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी।

Ad

दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि सभी के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Ad

स्पोर्ट्सकीड़ा परिवार की तरफ से भी आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications