पिछले साल बॉलीवुड में दंगल पिक्चर आमिर खान की आई थी। जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में उसने नाम कमाया। महावीर फोगाट और उनकी बेटियों से स्टोरी से पूरी दुनिया प्रेरित हो गई। इस फिल्म ने फैंस के दिल को छू लिया। चीन में सबसे ज्यादा ये चली। इसके बाद अब इस पिक्चर को देख कर एक और सुपरस्टार प्रेरित हो गया है।
क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले ब्रेट ली ने इस बार रैसलिंग में डेब्यू किया। अखारा नाम के रैसलर से ब्रेट ली ने मुकाबला किया। और उन्हें हरा दिया।
स्पीड के मास्टर कहे जाने वाले ब्रेट ली इस समय कर्नाटका प्रीमियर लीग में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स को इसका वीडियो दिया। स्टार स्पोर्ट्स ने इसे फिर सबके सामने रखा। ब्रेट ली पूरे रैसलिंग मूड में नजर आ रहे है। जैसे एक प्रोफेशनल रैसलर रहता है।
ब्रेट ली के फैन बहुत है, खासतौर पर भारत में कुछ ज्यादा ही है। इसके बावजदू भी कई बार आस्ट्रेलिया द्वारा भारत को हराने के बाद भी ब्रेट ली ने भारतीय फैेंस के दिल में अपना जलवा कायम रखा है। इंडियन प्रीमियर लीग के कई संस्करण में उन्होंने हिस्सा लिया है। साल 2015 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
यहीं नहीं लैजेंंड्री आशा भोंसले के साथ हाल ही में उन्होंने एक चर्चित गीत गाया था। इसके अलावा इंडो-आस्ट्रेलियन मूवी में भी अपनी एक्टिंग की प्रतिभा दिखाई।
.@BrettLee_58's kicked up a storm on the field & is ready to do the same as he wrestles, desi-style! Watch #NammaKPL on Star Sports! pic.twitter.com/7aXrRDGrOL
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 9, 2017