CSK Captain Ruturaj Gaikwad Love story: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आज, 31 जनवरी को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतुराज ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके क्रिकेट करियर में लेडी लक की भी अहम भूमिका रही है। शादी के बाद ऋतुराज की लाइफ में कई बदलाव आए, जिससे यह साबित होता है कि उनकी लाइफ में पत्नी की अहम भूमिका है।
ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी का नाम उत्कर्षा है और इनकी लव लाइफ भी बेहद शानदार रही है। तो आइए जानते हैं ऋतुराज गायकवाड़ की लव लाइफ के बारे में।
महिला क्रिकेटर से ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया दिल
ऋतुराज गायकवाड़ ने जून 2023 में महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार से शादी की। ऋतुराज और उत्कर्षा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आपसी सहमति से शादी करने का फैसला लिया था। ऋतुराज की तरह उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। आईपीएल फाइनल जीतने के बाद ऋतुराज ने पहली बार अपनी होने वाली पत्नी उत्कर्षा का दीदार कराया था। उत्कर्षा के साथ शादी के कारण ऋतुराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऋतुराज अपनी पत्नी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है।
ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं ऋतुराज गायकवाड की पत्नी उत्कर्षा
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड की पत्नी उत्कर्षा मूल रूप से पुणे की रहने वाली हैं। शुरू में वह फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करती थीं, लेकिन 11 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को चुना और उसी में अपना करियर बनाया। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला। इसके अलावा उत्कर्षा ने न्यूट्रिशन और फिटनेस साइंस की पढ़ाई भी की है। उत्कर्षा एक ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम पेस गेंदबाजी भी करती हैं। अपने क्रिकेट करियर में उत्कर्षा ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं।