IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेंशन लिस्ट को किया फाइनल! ये 5 खिलाड़ी होंगे रिटेन?

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया एमएस धोनी को रिटेन करने का संकेत (Photo Credit_X/@mufaddal_vohra)
एमएस धोनी के कारण सीएसके पर भी सभी की नजर है (Photo Credit_X/@mufaddal_vohra)

CSK social media post: आईपीएल 2025 के रिटेंशन को लेकर अब करीब 2 दिन से भी कम का वक्त बचा है। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देंगी। इससे ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 29 अक्टूबर (मंगलवार) को सीएसके की तरफ से एक ट्वीट किया गया, जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि पांच बार की चैंपियन ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

Ad

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों पर सभी की नजर टिकी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी चर्चा का विषय हैं। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर दिख रहे धोनी के खेलने को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अपने ट्वीट में धोनी को लेकर भी हिंट दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया रिटेन खिलाड़ियों को लेकर बड़ा हिंट

जी हां... 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 5 लाइन में अलग-अलग इमोजी शेयर किए हैं। इन इमोजी को देखने के बाद सीएसके फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके 5 खिलाड़ियों के रिटेन किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा के अलावा रचिन रवींद्र , मथीशा पथिराना के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Ad

फैंस ने कयास लगाने किए शुरू

इन इमोजी को देखते हुए फैंस में काफी उत्सुकता नजर आ रही है। इमोजी में हाथ मिलाते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को दर्शाया गया है, तो वहीं रवींद्र जडेजा के लिए उनका ट्रेड मार्क तलवारबाजी वाला इमोजी है, तो साथ ही मथीशा पथिराना के लिए सटीक निशाने वाला इमोजी है। वहीं एमएस धोनी के लिए हेलिकॉप्टर का इमोजी भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही एक मसल्स पॉवर वाला इमोजी रचिन रवींद्र के लिए माना जा रहा है। तो कोई इसे शिवम दुबे से जोड़कर देख रहा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से रिटेन खिलाड़ियों के बारे में 31 अक्टूबर की शाम तक ही पता चल पाएगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications