चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रमुख ऑलराउंडर को किया रिलीज, खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा 

ड्वेन प्रिटोरियस ने खुद रिलीज होने का खुलासा किया
ड्वेन प्रिटोरियस ने खुद रिलीज होने का खुलासा किया

IPL 2024 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड करने का आज आखिरी दिन है। रविवार की शाम को सभी टीमों के द्वारा इस बात की घोषणा कर दी जायेगी कि उन्होंने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया या अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) को रिलीज कर दिया है और इसका खुलासा खुद इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर किया है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन प्रिटोरियस को आईपीएल 2022 के पहले अपने साथ 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर जोड़ा और इसके बाद 2023 के सीजन से पहले उन्हें रिटेन किया था। इन दो सीजन में प्रिटोरियस को ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने कुल मिलाकर 7 मैच खेले। इन मुकाबलों में उनके बल्ले से कुल 44 रन आये और उनका सर्वोच्च स्कोर 22 रहा। वहीं गेंदबाजी में 9.52 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट लिए।

ड्वेन प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें तीन अलग-अलग नोट थे। पहले नोट में उन्होंने चेनई सुपर किंग्स को धन्यवाद कहा। वहीं दूसरे नोट में उन्होंने मैनेजमेंट, कोच, खिलाड़ियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया, साथ ही अपने अनुभव को जबरदस्त बताया। आखिरी नोट में प्रिटोरियस ने टीम को आईपीएल 2024 के लिए शुभकामनायें दी।

इस तरह आईपीएल 2024 से पहले बेन स्टोक्स के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने वाले ड्वेन प्रिटोरियस दूसरे खिलाड़ी बने। हालाँकि, फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी इन दोनों के रिलीज किये जाने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने खुद के वर्कलोड और फिटनेस को मैनेज करने के लिए अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है। ऐसे में सीएसके को फैसला लेना होगा कि वो इंग्लिश ऑलराउंडर को रिलीज करना चाहती है या नहीं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications