एम एस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी एक मल्टीटैलेंटेड इंसान हैं। मैदान में तो वो ऑलराउंड प्रदर्शन करते ही हैं लेकिन मैदान के बाहर भी उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है। अब एम एस धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।कुछ महीने पहले एम एस धोनी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक बॉलीवुड गाना गा रहे थे। एम एस धोनी अपने साथी खिलाड़ियों पार्थिव पटेल और पियूष चावला के साथ ये गाना गा रहे थे। वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था। वहीं अब धोनी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं।ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को एम एस धोनी की जरुरत नहीं है - आकाश चोपड़ादरअसल मंगलवार को जन्माष्टमी का फेस्टिवल पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया और इसी मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर बांसुरी बजाते हुए एम एस धोनी का वीडियो शेयर किया।Minsara Kanna... 😍 @msdhoni #WhistlePodu #HappyJanmashtami pic.twitter.com/O0h4RP1BoZ— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 11, 2020एम एस धोनी आईपीएल 2022 तक खेल सकते हैंइससे पहले एम एस धोनी के लिए एक बड़ा बयान सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा है कि एम एस धोनी आईपीएल 2022 तक खेल सकते हैं। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि हमें धोनी को लेकर कोई चिंता नहीं है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि एम एस धोनी 2020 और 2021 दोनों आईपीएल सीजन टीम का हिस्सा होंगे और यहां तक कि 2022 में भी वो टीम की कप्तानी कर सकते हैं। View this post on Instagram The authentic #yellove replica jersey is now available. Your soul companion to #WhistleFromHome! (Link in bio) @thesouledstore 🦁💛 A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on Aug 8, 2020 at 12:11am PDTउन्होंने आगे कहा कि मुझे केवल मीडिया के जरिए ही अपडेट मिल रहा है कि वो झारखंड में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि हमें अपने कप्तान के बारे में चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के बारे में अच्छे से पता है और वे खुद की और टीम की देखभाल अच्छी तरह से कर सकते हैं।ये भी पढ़ें: शाकिब अल हसन श्रीलंका दौरे तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी