विश्व नंबर एक पाकिस्तान टी20 टीम को हरा सकती है ये मौजूदा IPL इलेवन

विकेटकीपर और ऑलराउंडर

Ad

#6 महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)

एक आईपीएल टीम में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहली पसंद होगी। पूर्व भारतीय कप्तान ने आईपीएल में 136.75 की स्ट्राइक रेट और 37.88 की औसत से 3561 रन बनाए हैं। उनके जरिए बनाए गए रनों में सबसे ज्यादा रन निचले मध्य क्रम (नंबर 5, 6 और 7) में आए हैं। चैन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी मैच को अपने स्टाइल में खत्म करने का हुनर भी रखते हैं। धोनी की कप्तानी में चैन्नई ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

#7 बेन स्टोक्स

फिलहाल विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के तौर पर बेन स्टोक्स का नाम ही सबसे आगे है। बेन टीम में एक फिनिशर और 5वें गेंदबाज के रूप में अपनी जगह रखते हैं। स्टोक्स बल्लेबाजी के दौरान गेंद को हिट करने में माहिर हैं तो वहीं डेथ ओवर में भी बेन शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में बेन ने केवल एक ही सीजन खेला है और सीजन में भी उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने 31.60 की औसत और 142.98 की स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए थे। वहीं 26.33 की औसत से 12 विकेट भी हासिल किए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications