भारतीय टीम ने तोड़ा सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, साल 2023 में किया अनोखा कारनामा 

India Cricket WCup
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) में भारत का शानदार सफर जारी है और टीम ने लीग स्टेज का बिना एक भी मुकाबला गंवाए जीत के साथ समापन किया। आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने नीदरलैंड्स को 160 रनों के बड़े अंतर से हराया और अपने खाते में जीत की संख्या में इजाफा किया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और वर्ल्ड कप इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। इस दौरान टीम की तरफ से खूब चौके और छक्के देखने को मिले। पारी के दौरान भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Ad

भारत ने साल 2023 में अभी तक 215 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी टीम द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा है। अभी तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज था। कैरेबियाई टीम ने साल 2019 में 209 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने मौजूदा साल में 203 छक्के अपने नाम किये हैं। वनडे इतिहास में उपरोक्त तीन टीमें ही हैं, जिन्होंने अभी तक एक कैलेंडर वर्ष में 200 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा किया है।

भारत के लिए मौजूदा साल में कप्तान रोहित शर्मा हैं छक्कों के मामले में सबसे आगे

भारतीय बल्लेबाजों ने इस साल खूब छक्के लगाए हैं और टीम ने इसी वजह से रिकॉर्ड उपलब्धि अपने नाम की। इस मामले में कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे रहे और जमकर छक्के भी लगाए। रोहित के नाम मौजूदा साल में 60 छक्के दर्ज हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे फॉर्मेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा हैं।

शुभमन गिल ने भी खूब बड़े हिट लगाए हैं और वह रोहित के बाद भारत के लिए इस साल दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 38 छक्के दर्ज हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications