डेनियल क्रिस्चन ने टी20 क्रिकेट में 37 गेंदों पर बनाया शतक

टी20 क्रिकेट को चौके और छक्कों का खेल माना जाता है। गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ ख़ास नहीं होता। बल्लेबाज हर गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजने की कोशिश में रहता है इसलिए कई बार बड़े रिकॉर्ड भी बन जाते हैं। इंग्लैंड में डेनियल क्रिस्चन ने भी कुछ ऐसा ही करते हुए 37 गेंदों पर शानदार शतक जमाया है। वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हैं। नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए नॉर्थमप्टनशायर के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया। अपनी पारी के दौरान क्रिस्चन ने 37 गेंदों पर शतक जड़ा और कुल 40 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की धाकड़ पारी खेली। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले इस ऑलराउंडर ने टीम के लिए संजीवनी का काम किया। जब वे बल्लेबाजी के लिए आये थे तब नॉटिंघमशायर के 4 विकेट 84 रनों पर गिर गए थे और 10 ओवर का खेल भी समाप्त हो चुका था। इसके बाद क्रिस्चन ने अपने तूफानी अंदाज दर्शाते हुए हर गेंदबाज की बराबर धुनाई की। इस दौरान उन्होंने छक्के ज्यादा जड़े और चौके कम लगाए। अपने 113 रनों की पारी में उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके जड़े। क्रिस्चन की धाकड़ पारी की बदौलत उनकी टीम ने 6 विकेट पर 219 रन बनाए और विपक्षी टीम को 58 रनों से मैच में शिकस्त दी। टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने आरसीबी के लिए पुणे के खिलाफ 30 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शतक लगते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के नाम 3-3 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके अलावा केएल राहुल ने 2 शतक लगाए हैं। मुनरो और रोहित दोनों को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में उन्होंने शतक लगाया वहीँ आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वे 97 रनों पर आउट हो गए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications