डेनियल व्याट ने अर्जुन तेंदुलकर के अंडर-19 टीम में चयन पर किया ट्वीट

इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट जिन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर खुलेआम शादी का प्रस्ताव दिया था , आये दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनीं रहती है। अब इंग्लैंड की इस महिला क्रिकेटर ने एक और ट्वीट करके सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार डेनियल व्याट ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए ट्वीट किया है। अर्जुन तेंदुलकर का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। 18 वर्षीय अर्जुन का चयन दो चार - दिवसीय मुकाबलों के लिए हुआ है। जब आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर के चयन की खबर साझा की। इस पर डेनियल व्याट ने अर्जुन तेंदुलकर को बधाई देते हुए जवाब दिया " यस अर्जुन !!" साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को टैग किया। बता दें कि डेनियल व्याट और अर्जुन तेंदुलकर काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले अर्जुन ने नेट्स पर भारतीय महिला टीम के लिए गेंदबाजी की थी। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के साथ भी गेंदबाजी अभ्यास किया था। इसी दौरान व्याट और अर्जुन के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसी बात का सबूत डेनियल ने अर्जुन का नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहन कर किया है।

Ad

बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी। अर्जुन को चार दिवसीय टीम में चुना गया है जबकि उनका चयन एकदिवसीय टीम में नहीं हुआ। इस इस दौरे के लिए डब्लूवी रमन को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है क्योंकि राहुल द्रविड इंडिया ए के साथ इंग्लैंड जाएंगे। सचिन ने अपने एक बयान में कहा, 'अर्जुन के अंडर-19 टीम में शामिल होने पर हम बहुत खुश हैं। ये उसके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अंजलि और मैं हमेशा अर्जुन के फैसलों का समर्थन करेंगे और उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।'

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications