मिचेल मार्श को लेकर शेन वॉटसन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Nitesh
मिचेल मार्श आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं (Photo Credit - Twitter)
मिचेल मार्श आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं (Photo Credit - Twitter)

दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को लेकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन (Shane Watson) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि आने वाला समय मिचेल मार्श का होगा और वो काफी सफल हो सकते हैं।

मिचेल मार्श इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं और टीम के लिए उन्होंने अभी तक बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में किया था। मार्श ने सिर्फ 62 गेंद पर 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और उससे पहले गेंदबाजी में भी दो विकेट चटकाए थे। इसके अलावा भी उन्होंने कई उपयोगी पारियां खेली हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के पोडकास्ट पर बातचीत के दौरान शेन वॉटसन ने कहा कि मिचेल मार्श टी20 क्रिकेट में लगातार निरंतरता के साथ और कॉन्फिडेंस से खेल रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनका माइंडसेट कितना क्लियर है।

मिचेल मार्श आने वाले सालों में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे - शेन वॉटसन

शेन वॉटसन ने कहा "मिचेल मार्श की स्किल काफी शानदार है। पिछले 12 महीने से उनके गेम को देखना काफी शानदार है। सारे फॉर्मेट्स में वो जिस तरह से गेम को पहली ही गेंद से आगे ले जाते हैं वो शानदार है। खासकर टी20 में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। हमने देखा है कि वो काफी शानदार खेलते हैं। पिछले 12 महीने से उन्होंने शानदार खेल दिखाया है जो टी20 क्रिकेट में शानदार है।"

वॉटसन ने आगे कहा "मार्श के गेम को देखकर पता चल रहा है कि वो उस तरह के मेंटल स्पेस में है जिसकी उन्हें जरूरत है। वो गेंद पर काफी कड़ा प्रहार कर रहे हैं। मैंने ज्यादा लोगों को इस तरह से कवर या स्ट्रेट ड्राइव लगाते नहीं देखा है। उनका बेस्ट साल आने वाला है और वो काफी सफल होंगे।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications