दीपिका पादुकोण ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खोले दिल के राज़

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर का ज़िक्र किया था | दीपिका का पसंदीदा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं| 2007-2008 में जब माही अपने करियर के शिख़र पर थे, इस दौरान धोनी ने दीपिका को 2007 में एक टी20 मैच देखने के लिए प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था | खबरों कि माने तो दोनों का सम्बन्ध काफ़ी गहरा था और यह भी कहा जाता है कि धोनी में अपने लम्बे बाल दीपिका के लिए ही कटवा दिए थे | महेंद्र सिंह धोनी इस सम्बन्ध के प्रति काफी संवेदनशील थे कि कहा जाता है कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को अपने प्यार का इज़हार भी किया था। महेंद्र सिंह धोनी के सारे दोस्त उन्हें दीपिका के नाम से चिढ़ाते भी थे, धोनी और दीपिका के रिश्ते का अंत तब आया जब दीपिका की क्रिकेटर युवराज सिंह से करीबियां बढ़ गईं। युवराज से बढ़ती नज़दीकियों के चलते धोनी ने यह रिश्ता तोड़ना सही समझा, दीपिका अपना जन्मदिन मनाने के लिए युवराज के साथ ऑस्ट्रेलिया गईं थीं। ऑस्ट्रेलिया में यशराज प्रोडक्शन की एक फिल्म के लिए दीपिका को साइन किया गया था और उस फिल्म की शूटिंग से 2 दिन पहले ही दीपिका ऑस्ट्रेलिया पहुँच गयी थी ताकि युवराज के साथ समय बिता सकें। इस घटना के बाद मीडिया में दीपिका और युवराज के अफेयर की चर्चा गर्म हो गई थी, जिसे देखते हुए धोनी ने इससे हटने का फैसला किया था।

Edited by Staff Editor