दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना वॉरियर्स के लिए किया अच्छा काम

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

Ad

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम की जर्सी को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एक बयान आया है। दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी कोरोना वॉरियर्स को समर्पित रहेगी और इस पर थैंक्यू कोविड वॉरियर्स लिखा हुआ होगा। पूरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स इस नाम के साथ ही जर्सी पहनेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था कि कोविड वॉरियर्स ने जो समाज के लिए किया है इसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। यहाँ उनके चेहरों पर मुस्कान के लिए एक प्रयास किया गया है। उनके लिए यह ह्रदय से सलाम के साथ सरप्राइज है। इसमें एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े कई लोग नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए

दिल्ली कैपिटल्स को पहले ख़िताब की तलाश

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक एक बार भी ख़िताब हासिल नहीं किया है। इस बार टीम को उम्मीदें जरुर होंगी। टीम भी काफी अच्छी नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में यह टीम कमाल कर सकती है। कई विशषज्ञों ने भी दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की बातें कही है और बहुत लोगों ने उन्हें टॉप चार का दावेदार बताया है।

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के पास रविचंद्रन अश्विन और संदीप लामिचाने के अलावा मयंक मारकंडे जैसे स्पिनर हैं। यूएई की पिचों के हिसाब से देखा जाए तो इस टीम के स्पिनर कमाल कर सकते हैं। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के ऊपर बल्लेबाजी का भार होगा। देखा जाए तो एक संतुलित टीम है। मध्यक्रम में खुद कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और ऋषभ पन्त भी उनके पास हैं।

बड़े मैदान यूएई में हैं और दिल्ली की टीम अपने प्रदर्शन से हैरान करने का दमखम रखती है। हालांकि मैच शुरू होने और खेल देखकर चीजें और ज्यादा साफ़ हो जाएंगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications