दिल्ली कैपिटल्स टीम में हुई खास एंट्री, IPL 2025 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हुई एक और नियुक्ति

Delhi Capitals Appointed New Talent Scout Head : आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार अपने सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति में लगी हुई है। हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को उन्होंने टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए टैलेंट स्काउट हेड का भी ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad

विजय भारद्वाज ने भारत के लिए 3 टेस्ट और 10 वनडे खेले थे

विजय भारद्वाज की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 3 टेस्ट और 10 वनडे मुकाबले खेले थे। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। जबकि आखिरी मुकाबला साल 2000 में खेला था। वनडे में भी उन्होंने अपना डेब्यू 1999 में किया था और आखिरी बार मात्र 2002 में खेलते हुए नजर आए। उनका इंटरनेशनल करियर उतना लंबा नहीं रहा था। अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें टैलेंट स्काउट हेड की जिम्मेदारी दी है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में ये पूर्व खिलाड़ी हैं शामिल

आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई सारे बदलाव हुए हैं। हेड कोच रिकी पोंटिंग टीम से अलग हो गए हैं। जबकि कप्तान ऋषभ पंत को भी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है और मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच बनाया है। जबकि पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपल राव को भी दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का रोल दिया है। अब टीम के टैलेंट स्काउट हेड का भी ऐलान हो गया है।

अब आईपीएल ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें ऐसे खिलाड़ियों पर होंगी जो उनकी टीम को टाइटल जिता सकें। उन्होंने अक्षर पटेल समेत कुछ खिलाड़ियों को रिटेन तो किया है लेकिन कई बड़े नामों को रिलीज भी कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक बार भी आईपीएल का टाइटल नहीं जीत पाई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि नए कोच और नए कप्तान की अगुवाई में टीम का परफॉर्मेंस कैसा रहता है। आईपीएल 2025 के दौरान टीम काफी अलग नजर आएगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications