दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2024 में लगा बड़ा झटका, प्रमुख ऑलराउंडर एक और सप्ताह के लिए हुआ बाहर

दिल्ली कैपिटल्स टीम
दिल्ली कैपिटल्स टीम

IPL 2024 में अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स (DC) की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ टीम लगातार मैच हार रही है, दूसरी तरफ खिलाड़ी भी चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को हैमस्ट्रिंग इंजरी की समस्या हुई थी और वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। तब कयास लगाए जा रहे थे कि मार्श शायद अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध हो जायेंगे लेकिन अब वह कम से कम एक और सप्ताह बाहर रहेंगे। इस बात की पुष्टि टीम के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने की है।

Ad

मिचेल मार्श ने डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करते हुए आईपीएल 2024 की शुरुआत की, लेकिन जब पृथ्वी शॉ को डीसी के सीजन के तीसरे गेम में चुना गया तो वह नंबर 3 पर आ गए। मार्श को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चौथे मैच में तीन ओवर के स्पेल के दौरान चोट लग गई थी। वह बल्लेबाजी के लिए आये थे लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए थे और उन्हें मिचेल स्टार्क ने चलता किया था।

रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रनों की हार के बाद, प्रवीण आमरे ने मिचेल मार्श की चोट को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, "हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं और चिंता का संकेत मिचेल मार्श हैं। वह स्कैन के लिए गए हैं और फिजियो एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। तब हमें पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। वह पूरे सत्र में खेल सकते हैं या नहीं यह रिपोर्ट पर निर्भर करता है।"

गौरतलब हो कि मिचेल मार्श का करियर चोटों के कारण काफी प्रभावित रहा है और इसकी वजह से वह आईपीएल से भी कई बार बाहर हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी क्रिकेट खेली है और आईपीएल 2024 में भी शुरुआत से ही नजर आये थे। हालाँकि, उनका प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए मौजूदा सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। मार्श ने चार मैचों में 15.25 की साधारण औसत से 61 रन बनाये हैं। वहीं, गेंदबाजी में सिर्फ एक सफलता हासिल की है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications