आईपीएल 2020 - दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट फिजियो को कोरोना पॉजिटिव पाया गया

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल पर कोरोना का साया लगातार मंडरा रहा है। सीएसके के कई सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट फिजियो को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक मीडिया रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली आईपीएल की तीसरी टीम है जो कोरोना का शिकार हुआ है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने बताया कि फिजियो को क्वांरटीन कर दिया गया है और वो किसी और से कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। उन्होंने इसी हफ्ते अकेले यूएई का दौरा किया था और उनकी पहली 2 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि तीसरा टेस्ट जो आरटी पीसीआर होता है वो पॉजिटिव आया है।

ये भी पढ़ें: "अगर आंद्रे रसेल आईपीएल में तीसरे नंबर पर बैटिंग करें तो वो दोहरा शतक भी बना सकते हैं"

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी रिलीज में कहा गया " उन्हें तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और इस वक्त वो दुबई के आइसोलेशन फैसेलिटी में हैं। वहां वो 14 दिनों तक आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद उनका दो बार कोरोना टेस्ट होगा और दोनों ही टेस्ट निगेटिव आने के बाद वो दोबारा टीम को ज्वॉइन कर पाएंगे। फ्रेंचाइज की मेडिकल टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है और उनके जल्द ठीक होने की कामना करती है।"

आपको बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स में 2 प्लेयर्स समेत 12 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं यूएई रवाना होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच को कोरोना हो गया था। इसके अलावा आईपीएल की ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स टीम के एक ब्रॉडकास्टिंग सदस्य को भी कोरोना हुआ था।

दिल्ली कैपिटल्स इस आईपीएल सीजन की तैयारियों में जुटी है

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस आईपीएल सीजन के लिए लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। उनकी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। साथ ही कई जबरदस्त भारतीय खिलाड़ियों की फौज उनके पास है। हाल ही में मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली एकमात्र ऐसी टीम है जो 3 ही विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल सकती है। टीम के पास कई सारे भारतीय खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होगा और इसका पूरा शेड्यूल भी आ गया है।

ये भी पढ़ें: 3 भारतीय बल्लेबाज जो इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications