इंग्लैंड में दिखेगा एक और IPL फ्रेंचाइजी का जलवा, कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते आएंगे नजर

द हंड्रेड लीग की टीम साउदर्न ब्रेव (Photo Credit_Getty)
द हंड्रेड लीग की टीम साउदर्न ब्रेव (Photo Credit_Getty)

Delhi Capitals Buy Southern Brave Ownership: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे चहेती टी20 लीग आईपीएल की फ्रेंचाइजी अब आईपीएल से बाहर भी अपना भाग्य अजमाने लगी है। जिसमें इस लीग की कई फ्रेंचाइजी बाकी के देशों में खेली जाने वाली लीग में भी अपनी टीमें उतार चुकी हैं। इसी बीच अब आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की मशहूर लीग द हंड्रेड लीग में एन्ट्री कर ली है। जहां मुंबई इंडियंस के बाद अब एक और फ्रेंचाइजी जुड़ गई है।

द हंड्रेड लीग में दिल्ली कैप्टल्स के जीएमआर ग्रुप की एन्ट्री

आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सह ग्रुप जीएमआर ग्रुप ने हैंम्पशायर बेस्ड टीम साउदर्न ब्रेव को खरीद लिया है। आईपीएल की शुरुआत से ही दिल्ली फ्रेंचाइजी की स्वामित्व वाले ग्रुप जीएमआर ने अब इंग्लैंड के इस लीग में भी अपना किस्मत अजमाने का फैसला किया है। जिन्होंने हैंपशायर की इस टीम के 49 प्रतिशत शेयर को खरीद लिया है।

हैंपशायर की टीम साउदर्न ब्रेव की हासिल की हिस्सेदारी

दिल्ली कैपिटल्स की स्वामित्व वाले जीएमआर ग्रुप ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई इस डील के साथ ही ईसीबी ने द हंड्रेड में अपनी इक्विटी बेचने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अब द हंड्रेड लीग में मुंबई इंडियंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के जीएमआर ग्रुप की एन्ट्री हो चुकी है। और वो इस लीग में आने वाली आईपीएल की दूसरी फ्रेंचाइजी बन गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की सह मालिकाना अस्तित्व वाली कंपनी जीएमआर ग्रुप के पास फिलहाल लगभग आधे शेयर हैं। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली कैपिटल्स की जीएमआर ग्रुप साउदर्न ब्रेव की टीम को पूरी तरह से खरीदकर पूर्ण रूप से मालिकाना हक प्राप्त कर लेगी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 100 बॉल की इस लीग की शुरुआत 2021 में की। जिसमें पहले ही सत्र में साउदर्न ब्रेव की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साउदर्न ब्रेव ने 2024 में फाइनल में स्थान बनाया था। लेकिन वहां वो खिताब से वंचित रह गई। अब ये टीम नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलने के लिए तैयार है। जहां 2025 के सीजन में इस टीम की नजरें दूसरे टाइटल पर होगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications