दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर; इस प्लेयर को मिला मौका

South Africa v West Indies - 2nd T20 International - Source: Getty
South Africa v West Indies - 2nd T20 International - Source: Getty

Wayne Parnell ruled out of SA20 2025: दक्षिण अफ्रीका की लोकप्रिय टी20 लीग SA20 के तीसरे सीजन का रोमांच जारी है और फैंस के बीच इसको लेकर काफी ज्यादा उत्साह है। हालांकि, इस सीजन बड़े खिलाड़ियों का चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने का सिलसिला भी जारी है। इस कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है और उन्होंने अपने स्टार तेज गेंदबाज वेन पार्नेल को खो दिया है। पार्नेल एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और लोअर ऑर्डर में बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम हैं। ऐसे में उनकी कमी टीम को निश्चित रूप से महसूस होगी। प्रिटोरिया कैपिटल्स को इससे पहले भी एक बड़ा झटका लगा था, जब उनके प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे बीच सीजन से ही बाहर हो गए थे और पार्नेल का नाम भी जुड़ गया है।

Ad

SA20 2025 से बाहर हुए वेन पार्नेल

35 वर्षीय वेन पार्नेल सीजन की शुरुआत से ही प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे लेकिन उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। उम्मीद थी कि शायद उन्हें आगे आने वाले मैचों में मौका दिया जा सकता है लेकिन वह पहले ही चोट का शिकार हो गए और बाहर हो गए। उनके बाहर होने की पुष्टि प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर की। इस टीम ने X पर ट्वीट करते हुए बताया,

"वेन पार्नेल दुर्भाग्य से प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ इस सीजन SA20 लीग का हिस्सा नहीं होंगे। हम मैदान के अंदर और बाहर टीम के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं। आपका प्रभाव सचमुच विशेष रहा है, वेन।"
Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने वेन पार्नेल के रिप्लेसमेंट के रूप में टॉम रोजर्स को किया साइन

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने वेन पार्नेल के बाहर होने की जानकारी देने के कुछ समय बाद ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया और टॉम रोजर्स के साइन किए जाने की जानकारी दी। रोजर्स भी पार्नेल की तरह एक पेस ऑलराउंडर हैं, जो गेंद और बल्ले से दोनों से ही योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अभी तक अपने टी20 करियर में 65 मैचों में 25.14 की औसत से 77 विकेट झटके हैं, वहीं बल्लेबाजी में 307 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications