IPL Auction 2023 के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 

दिल्ली कैपिटल्स ने महज 5 खिलाड़ी खरीदे
दिल्ली कैपिटल्स ने महज 5 खिलाड़ी खरीदे

23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिये ऑक्शन (IPL 2023 Auction) का आयोजन हुआ और अन्य टीमों की तरह दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी हिस्सा लेते नजर आई। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से कुछ ही खिलाड़ियों को रिलीज किया था, लेकिन उनमें कोई बड़ा खिलाड़ी शामिल नहीं था। इसी वजह से ऑक्शन में टीम ने जरूरत के हिसाब से कुछ ही खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया और अपने स्लॉट भरे। ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़ की राशि के साथ आई थी। ऑक्शन से पहले टीम ने मंदीप सिंह, टिम साइफर्ट, अश्विन हेब्बार और केएस भरत को रिलीज किया था, वहीं शार्दुल ठाकुर का कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ कैश ट्रेड किया था। इस तरह दिल्ली को 5 स्लॉट भरने थे।

Ad

ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की सबसे महंगी खरीद अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे, जिन्हें टीम ने 5 करोड़ से अधिक की राशि में खरीदा। वहीं दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो हैं, जिनके ऊपर दिल्ली ने 4 करोड़ से अधिक खर्च किये। टीम की सबसे सस्ती खरीद इशांत शर्मा रहे, जिन्हें बेस प्राइस पर ही खरीदा।

ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जाने से चूक गई थी लेकिन आगामी सीजन में जरूर पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन करना चाहेगी।

आईपीएल 2023 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

इशांत शर्मा (50 लाख रुपये), फिल साल्ट (2 करोड़ रुपये), मुकेश कुमार (5.5 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (2.4 करोड़ रुपये), रिली रोसो (4.6 करोड़ रुपये)।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राइली रूसो।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications