मनदीप सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान 

रिकी पोंटिंग से मनदीप सिंह काफी प्रभावित हैं (Photo- Delhi Capitals)
रिकी पोंटिंग से मनदीप सिंह काफी प्रभावित हैं (Photo- Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नए खिलाड़ी मनदीप सिंह (Mandeep Singh) ने टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मनदीप सिंह के मुताबिक उन्होंने कई खिलाड़ियों से सुन रखा है कि रिकी पोंटिंग जैसा कोई कोच नहीं है।

Ad

मनदीप सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 1.10 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले वो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स उनकी तीसरी टीम होगी।

मैंने रिकी पोंटिंग के बारे में काफी कुछ सुना है - मनदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स में रिकी पोंटिंग के साथ काम करने को लेकर मनदीप सिंह काफी उत्साहित हैं। टीम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा,

रिकी पोंटिंग के साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। वो गेम के लीजेंडरी प्लेयर रहे हैं। मैं पोंटिंग के साथ अपने गेम पर काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस टीम के साथ खेलने में काफी मजा आएगा। मैंने काफी लोगों से सुना है कि रिकी पोंटिंग जैसा कोई दूसरा कोच नहीं है। वो टीम का माहौल काफी शानदार रखते हैं। हार हो या जीत हो वो खिलाड़ियों को हमेशा पॉजिटिव रखते हैं। उनके बारे में मैंने काफी अच्छी चीजें सुन रखी हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी टीम की कमान युवा कप्तान ऋषभ पंत के हाथों में है। दिल्ली कैपिटल्स टीम की अगर बात करें तो टीम ने इस बार ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए की महंगी कीमत पर खरीदा है। कुल मिलाकर टीम काफी जबरदस्त लग रही है और अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications