पूर्व दिग्गज का बयान, आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ग्लेन मैक्सवेल को खरीद सकती है

Nitesh
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के ऑक्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इस बार की आईपीएल नीलामी में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell) के लिए बोली लगा सकती है।

ग्लेन मैक्सवेल पिछले तीन आईपीएल सीजन से एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं और खासकर उनका पिछला सीजन काफी खराब रहा था। 13 मैचों के दौरान वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे और इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितनी खराब फॉर्म में थी। यही वजह थी कि किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के दौरान मैक्सवेल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने नागालैंड के 16 साल के स्पिनर को ट्रायल के लिए बुलाया

ग्लेन मैक्सवेल इससे पहले भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और उस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि इसके बावजूद आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली की टीम उनके लिए बोली लगा सकती है।

फिनिशर के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में ले सकती है - आकाश चोपड़ा

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा "दिल्ली कैपिटल्स को मार्कस स्टोइनिस के विकल्प की जरुरत होगी। उनके पास शिमरोन हेटमायर हैं और वो शायद एक और बिग हिटर लेना चाहेंगे। ऐसे में वो ग्लेन मैक्सवेल के लिए शायद जा सकते हैं। रिकी पोंटिंग इस खिलाड़ी को काफी पसंद करते हैं और मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वो एक बार उनके लिए बोली लगाएं। वे मैक्सवेल को लेने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि उन्हें एक फिनिशर की जरुरत है।"

ये भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनके प्रदर्शन पर इंग्लैंड सीरीज के दौरान सबकी निगाहें होंगी

Quick Links