दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने WPL 2023 के लिए अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) को यह जिम्मेदारी है, जिनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। लैनिंग बहुत ही सफल कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया चार बार टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम कर चुका है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने उपकप्तान के रूप में भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) का चयन किया है।50 लाख बेस प्राइस वाली मेग लैनिंग को 13 फरवरी को मुंबई में हुए ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 1.10 करोड़ में खरीदा था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के टी20 आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक 132 मुकाबलों में 3405 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका औसत 36.61 और स्ट्राइक रेट 116.37 का है। उन्होंने 100 टी20 में ऑस्ट्रेलिया को लीड किया है, जो इस प्रारूप में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा एक टीम की कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी है।कप्तान के रूप में अपनी नियुक्ति को लेकर मेग लैनिंग ने कहा,यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है, पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ना और फिर उनका नेतृत्व करना। यह खुद का आनंद लेने, खुद से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने के बारे में है। डब्ल्यूपीएल खेल के लिए एक बड़ा क्षण है। भारत में क्रिकेट लोगों का जीवन है और यह तथ्य कि डब्ल्यूपीएल चल रहा है, और इस तरह की चीजों में शामिल होना अद्भुत है। यह आने वाले वर्षों में और बढ़ने वाला है।Delhi Capitals@DelhiCapitals Introducing 𝓜𝓔𝓖-𝓐-𝓢𝓣𝓐𝓡 - In and As... 𝐃𝐂 𝐖𝐏𝐋 𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧 A #CapitalsUniverse production #YehHaiNayiDilli #WPL #MegLanning55039⭐ Introducing 𝓜𝓔𝓖-𝓐-𝓢𝓣𝓐𝓡 - In and As... 𝐃𝐂 𝐖𝐏𝐋 𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧 💙A #CapitalsUniverse production 🎬#YehHaiNayiDilli #WPL #MegLanning https://t.co/M8FgDTgVYBमेग लैनिंग WPL 2023 में किसी टीम का नेतृत्व करने वालीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई होंगी। उनसे पहले बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स और एलिसा हीली को यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनाये जाने की घोषणा हुई थी।WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 5 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जायेगा।