आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी इस प्रकार है

आईपीएल 2022 (IPL) के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। ट्विटर पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी इस नई जर्सी की तस्वीर भी शेयर की है। दिल्ली कैपिटल्स की नई शर्ट परम्परागत लाल और नीले रंग में है।

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में लाल रंग साहस का प्रतीक है और नीला रंग टीम के बैलेंस को दिखाता है। इस बार जर्सी पर टाइगर को और बड़ा रखा गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी टीम की कमान युवा कप्तान ऋषभ पंत के हाथों में है। ऋषभ पन्त की अगुवाई में दिल्ली ने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस बार भी उनसे कुछ उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान कुल 24 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए थे। इनमें कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं तो वहीं कुछ युवा नाम भी शामिल हैं। हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर आने वाले कप्तान यश धुल को दिल्ली ने खरीदा है। उनके अलावा अंडर 19 से विकी ओस्तवाल को भी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

कुलदीप यादव और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे गेंदबाज भी उनके पास हैं। बल्लेबाजी में सबसे अहम नाम डेविड वॉर्नर का है। उनको दिल्ली ने पहले दिन नीलामी के दौरान खरीदा था। ऑलराउंड कैटेगरी में मिचेल मार्श को भी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। दिल्ली की टीम चाहेगी कि इस बार वो एक कदम और आगे बढ़ाएं और आईपीएल का टाइटल अपने नाम करें।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम इस प्रकार है

पृथ्वी शॉ, ऋषभ पन्त, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, रॉवमैन पॉवेल, मनदीप सिंह, डेविड वॉर्नर, केएस भरत, अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, मिचेल मार्श, रिपल पटेल, यश धुल, विकी ओस्तवाल, प्रवीन दुबे, सरफराज खान, एनरिक नॉर्टजे, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान और कुलदीप यादव।

Quick Links

Edited by Nitesh