दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होगा 'भारतीय कोच', टीम इंडिया से हटने पर मिलेगी जिम्मेदारी!

Photo Credit: BCCI Official Website
Photo Credit: BCCI Official Website

Delhi Capitals wants to make Paras Mhambrey their bowling coach: आईपीएल 2025 (IPL 2025) को शुरू होने में अभी कई महीने बाकी हैं और कई फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में फेरबदल करने में जुट गई हैं। शनिवार, 14 जुलाई को दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग को हेड कोच के पद से हटाए जाने का ऐलान किया। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस को हैरानी भी हुई, क्योंकि पोंटिंग पिछले 7 सालों से डीसी का हिस्सा रहे थे। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आगामी सीजन के लिए पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच बनाना चाहती है।

Ad

पारस म्हाम्ब्रे बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कोच?

बता दें कि पारस म्हाम्ब्रे टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। उनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया था। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि बीसीसीआई एक बार फिर उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला ले सकता है, क्योंकि हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा अभी तक टीम टीम इंडिया के गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच की घोषणा नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर बीसीसीआई पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाता है तो फिर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अपना गेंदबाजी कोच बना सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक म्हाम्ब्रे से सम्पर्क नहीं साधा है।

Ad

गौरतलब हो कि पारस म्हाम्ब्रे पिछले ढाई सालों से टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच रहे। द्रविड़ के साथ मिलकर उन्होंने टीम को दूसरी बार टी20 चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। द्रविड़ के स्थान पर अब गौतम गंभीर टीम के नए हेड कोच नियुक्त कर दिए गए हैं। लेकिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच को लेकर अभी फैसला लिया जाना बाकी है।

जेम्स होप्स हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेम्स होप्स दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान गेंदबाजी कोच हैं, जो 2018 से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। होप्स को टीम से अलग किए जाने की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अगर पारस म्हाम्ब्रे दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच बनते हैं तो होप्स का भी पोंटिंग की तरह टीम के साथ सफर खत्म हो जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बीसीसीआई म्हाम्ब्रे का कार्यकाल बढ़ाता है या फिर वह डीसी के साथ जुड़ेंगे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications