एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज में मनाया यादगार जन्मदिन

क्रिकेट जगत में महान खिलाड़ियों की बात की जाती है, तो उस फेहरिस्त में भारत से भी कई बड़े नाम हैं और उनमें से एक है महेंद्र सिंह धोनी। माही के नाम से मशहूर धोनी शुक्रवार को 36 वर्ष के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन देश में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर मनाया। टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए गई है जिसमें धोनी भी है। धोनी ने टीम के सदस्यों के साथ रात 12 बजे वेस्टइंडीज में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके के बारे में हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के केक काटने की वीडियो और फोटो शेयर कर जानकारी प्रदान की। इस दौरान माही की पत्नी साक्षी भी वहां मौजूद थी। पांड्या ने धोनी के मुंह पर केक लगा हुआ फोटो भी शेयर किया। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने माही को जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय मैच में 206 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने नाबाद 115 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 79 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच जितवा दिया। टीम इंडिया ने इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज पर भी 3-1 से कब्जा कर लिया था। माही के जन्मदिन के दिन ट्रॉफी हाथ में उठाने से बड़ा तोहफा नहीं हो सकता। मैच के बाद सभी ने धोनी का जन्मदिन मनाने की योजना पहले से तैयार की हुई थी। पत्नी साक्षी सहित खिलाड़ी होटल के उनके कमरे में गए और उन्हें सरप्राइज दिया। पांड्या ने वीडियो और तस्वीर शेयर करने के बाद लिखा "हैप्पी बर्थडे माही ब्रो"। धोनी के फैन्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी और ख़ुशी प्रकट की। दिन भर सोशल मीडिया पर धोनी ही बने रहे। धोनी के जन्मदिन मनाने का वीडियो नीचे है।

Ad

Happy birthday mahii bro..

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya_official) on

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications