एशिया कप 2016: ट्रेनिंग के दौरान धोनी हुए चोटिल

एशिया कप में बांग्लादेश होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। आज नेट्स सैशन के समय उन्हे माशपेशियों में खिंचाव हुआ। अभी इस बात की जानकारी तो नहीं मिली है की धोनी की ये चोट कितना गंभीर है, पर पार्थिव पटेल को दूसरे कीपर के रूप में बुला लिया गया है। भारत इससे पहले अपनी दोनों टी2 सीरीज़ जीत चुका है, और वो इस बड़े टूर्नामेंट में एक फेवरेट के रूप में जा रहा है। लेकिन धोनी की की चोट से शायद भारत को बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव करने पड़ें। अगर धोनी की ये चोट काफी बड़ी है तो ये भारत का और भी बड़ा नुकसान है। 2012 में आखरी बार पार्थिव पटेल टीम इंडिया के लिए खेले थे। उनका चयन उनके घरेलू प्रदर्शन के कारण हुआ है। देवधर ट्रॉफी में भी पार्थिव का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्होने 337 रन बनाए हैं। और इसी प्रदर्शन से गुजरात ने पहले बार विजय हज़ारे ट्रॉफी भी जीती थी। इसमें उनका एव्रेज 42 का रहा, और स्ट्राइक रेट लगभग 163 का रहा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications