अर्जुन तेंदुलकर के शतक को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी प्रतिक्रिया

England v India: Specsavers 2nd Test - Day Two
अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए शतक जड़ा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपना रणजी डेब्यू बेहतरीन किया है। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने शतक जमा दिया। उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी डेब्यू में शतक जमाया था। अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी से दिनेश कार्तिक काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ की है।

Ad

क्रिकबज से बातचीत करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को हम गेंदबाजी के लिए जानते हैं जो थोड़ी बैटिंग भी जानते हैं। उन्होंने शतक जड़कर दिखाया है कि इस क्षेत्र में मेहनत की है। यह शतक उनके लिए खास है। वह गेंदबाज होने के बाद ऐसा करने में सफल रहे हैं। मैंने भी उनको इंग्लैंड में अभ्यास करते हुए देखा है। उनके अंदर बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता मौजूद है।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ गोवा से खेलते हुए शतक जमाया। इस शतक से उनका फर्स्ट क्लास डेब्यू यादगार बन गया। अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी शतकीय पारी में 120 रन बनाए। उनके अलावा प्रभुदेसाई ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई को छोड़कर गोवा से खेलने के लिए गए थे और सफल रहे।

सचिन तेंदुलकर ने भी अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का आगाज़ शानदार तरीके से किया था। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए साल 1988 में एक शतकीय पारी खेली थी। यह उनका रणजी डेब्यू था और वह मुंबई के लिए खेल रहे थे। तेंदुलकर ने बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आकर खुद को महान क्रिकेटरों में शामिल किया।गोवा के लिए इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेले हैं। आईपीएल में उनको अब तक खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। मुंबई इंडियंस ने उनको आईपीएल में अपने साथ शामिल किया है लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। अर्जुन ने एक बार एक बयान में कहा था कि मेरा लक्ष्य देश के लिए टेस्ट खेलना है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications