Duleep Trophy 2018: इंडिया रेड को पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त, गुरबानी की खतरनाक गेंदबाजी

डिंडीगुल में चल रहे दिलीप ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में इंडिया रेड ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाए। उनकी कुल बढ़त अब 66 रन हो गई है। संजय रामास्वामी 16 और अभिनव मुकुंद 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंडिया ग्रीन की पहली पारी 309 रनों पर समाप्त हुई थी। इंडिया ग्रीन ने तीसरे दिन की शुरुआत 116/2 के स्कोर से आगे की। सुदीप चटर्जी अपने कल के स्कोर में 2 रन जोड़कर 82 के कुल स्कोर पर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी बाबा इन्द्रजीत पर आ गई। उन्होंने इसे बखूबी निभाया। इन्द्रजीत ने 109 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अमूल्य योगदान दिया। उनका साथ गुरकीरत सिंह (35) और जलज सक्सेना (27) ने उपयोगी पारियां खेलकर दिया। पहली पारी में इंडिया ग्रीन ने 309 रन बनाए और इंडिया रेड को 28 रनों की बढ़त प्राप्त हुई। इंडिया रेड की तरफ से रजनीश गुरबानी ने कहर बरपाते हुए 81 रन देकर 7 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई इंडिया रेड की शुरुआत सधी हुई रही। कुल 6 ओवर और 3 गेंदों का खेल संभव हुआ और उन्होंने बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाकर बढ़त को 66 रन पर पहुंचा दिया है। संजय रामास्वामी 16 और अभिनव मुकुंद 21 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। इंडिया रेड ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे। इंडिया ग्रीन के गेंदबाजों को भी रजनीश गुरबानी जैसी गेंदबाजी करते हुए कोई कमाल दिखाने की जरुरत है। चौथे दिन यह डे-नाइट मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद दर्शकों को होगी। पहले दिलीप ट्रॉफी के मैच चेन्नई में होने थे लेकिन बाद में स्थल बदलकर डिंडीगुल कर दिया गया। संक्षिप्त स्कोर इंडिया रेड: 337/10, 38/0 इंडिया ग्रीन: 309/10

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications