युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) का फॉर्म पिछले काफी समय से अच्छा नहीं है। वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए लगातार फ्लॉप हुए थे और अब एमर्जिंग एशिया कप में भी उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी रियान पराग बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सस्ते में आउट हो गए।
रियान पराग 24 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। जब वो क्रीज पर आए तब टीम इंडिया मुश्किलों में फंसी हुई थी और उम्मीद थी कि रियान पराग अपने कप्तान का साथ देंगे और क्रीज पर डटे रहेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वो हसन साकिब की गेंद पर बोल्ड हो गए।
रियान पराग को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
उनके इस खराब परफॉर्मेंस को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा ?
रियान पराग सबसे खराब प्लेयर हैं।
रियान पराग को चंद्रयान के साथ चांद पर भेज देना चाहिए था।
मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं बल्कि वीडियो गेम में सेंचुरी मार सकता हूं।
रियान पराग ने ये सुनिश्चित किया है कि चोटिल होने के बावजूद टीम इंडिया को केएल राहुल की कमी ना खले।
मुझे रियान पराग से काफी जलन हो रही है। इस खिलाड़ी ने ना तो आईपीएल और ना ही एमर्जिंग एशिया कप में परफॉर्म किया है लेकिन इसके बावजूद टीम में मौका मिल रहा है। लक किसे कहते हैं वो इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
रियान पराग का एट्टीट्यूड 100 प्रतिशत है और गेम लेवल जीरो प्रतिशत है।
रियान पराग अपने आईपीएल के फॉर्म को इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रख रहे हैं।
रियान पराग केवल क्रिकेट फैंस को निराश करने के लिए ही खेलते हैं।
क्या रियान पराग इस धरती के सबसे भाग्यशाली इंसान हैं ? किस आधार पर उन्हें लगातार सेलेक्ट किया जा रहा है ?
जिस तरह से रियान पराग खेलते हैं और उनका एट्टीट्यूड जैसा है, उसे देखकर लगता है कि मुझे इंडियन टीम में होना चाहिए।
Edited by Nitesh
Be the first one to comment

GIF
Comment in moderation