भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 5 विकेट पर 84 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 12 और कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम भारत से 332 रन पीछे है।
पहला सेशन
![England v India - Fifth LV= Insurance Test Match: Day Two](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/223d4-16567720443300-1920.jpg 1920w)
दिन की शुरुआत में भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने कुछ आकर्षक शॉट खेले लेकिन वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर खड़े रविन्द्र जडेजा लगातार रन बनाते रहे। वह अपना शतक बनाने में सफल रहे और 104 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से जसप्रीत बुमराह ने मोर्चा संभालते हुए ब्रॉड के एक ओवर में (अतिरिक्त रनों सहित) 35 रन जड़ते हुए टीम का स्कोर 400 पार पहुंचा दिया। बुमराह 16 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम इंडिया 416 रन बनाकर आउट हुई। एंडरसन को 5 विकेट मिले। जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। एलेक्स लीज को बुमराह ने 6 रन पर पवेलियन भेज दिया। क्रॉली 7 और ओली पोप बिना खाता खोले क्रीज पर थे। बारिश के कारण सेशन जल्दी समाप्त हो गया।
दूसरा सेशन
![Enter England v India - Fifth LV= Insurance Test Match: Day Two](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/954a3-16567777885120-1920.jpg 1920w)
लंच के बाद 1 विकेट पर 16 रनों से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने जैक क्रॉली का विकेट गंवाया। उनको शुभमन गिल के हाथों बुमराह ने कैच कराया। क्रॉली 9 रन बनाकर आउट हो गए। 31/2 के स्कोर पर बारिश के बाद मैच रुका और बाद में लगातार बारिश के कारण खेल बाधित रहा। रूट 2 और ओली पोप 6 रन बनाकर क्रीज पर थे। बुमराह को दोनों विकेट मिले। बारिश के बाद शुरू हुए दूसरे सेशन में ओली पोप को बुमराह ने आउट कर दिया। इसके बाद बारिश का खलल देखने को मिला और मैदान पर कवर्स लगा दिए गए। चायकाल तक मैच शुरू नहीं हुआ। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 60 रन था। रूट 19 और बेयरस्टो 6 रन बनाकर खेल रहे थे। बुमराह ने सभी 3 विकेट झटके।
तीसरा सेशन
![England v India - Fifth LV= Insurance Test Match: Day Two](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/07/b3f26-16567844448861-1920.jpg 1920w)
तीसरे सेशन में ज्यादा खेल नहीं हो पाया लेकिन जितना भी हुआ, उसमें भारतीय गेंदबाज छाए रहे। जो रूट (31) टिककर खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उनको मोहम्मद सिराज ने आउट कर दिया। इसके बाद नाईट वॉचमैन के रूप में आए जैक लीच को शमी ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। बची हुई गेंदों का सामना बेयरस्टो (12*) और स्टोक्स (0*) ने किया और स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 84 रन था।