ENGvIND: दूसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

इंग्लैंड ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। भारतीय टीम आज ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 20 ओवर में सिर्फ 148 रन बने, जिसे इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में दो गेंद शेष रहते पार कर लिया। एलेक्स हेल्स को उनकी 58 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। आइये नज़र डालते हैं आज के मैच में बने आंकड़ों पर: # महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट, 318 एकदिवसीय और 92 टी20 अंतरराष्ट्रीय) ने अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ तीसरे एवं विश्व के नौवें खिलाड़ी बने। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसके बाद महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), शाहिद अफरीदी (524), जैक्स कैलिस (519), राहुल द्रविड़ (509) और महेंद्र सिंह धोनी (500*) का नाम आता है। # महेंद्र सिंह धोनी के नाम 92 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1487 रन हैं। आज की अपनी 32 रनों की नाबाद पारी के दौरान शेन वॉटसन (1462) को पीछे छोड़ा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में धोनी विश्व में 22वें स्थान पर हैं। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम है। विराट कोहली (2059) और रोहित शर्मा (1986) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। # इंग्लैंड के लिए तेज़ गेंदबाज जेक बॉल ने अपना डेब्यू किया और इंग्लैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 82वें खिलाड़ी बने। # भारत की लगातार जीत का सिलसिला रुका। आज के मैच में हार से पहले भारत ने लगातार सात टी20 अंतरराष्ट्रीय जीते थे। # भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 7 और भारत ने 6 मैच जीते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक टीम से सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 मैच हार चुकी थी। अगर जीत की बात की जाए तो अभी तक भारत ने सबसे ज्यादा 12 मैचों में श्रीलंका को हराया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications