#1 महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया और हर दिन उनमें निखार आता जा रहा है। अपने क्रिकेट करियर में महेंद्र सिंह धोनी ने काफी कुछ हासिल किया है। बेहतरीन कप्तानी से लेकर लाजवाब विकेटकीपिंग तक हर एक क्षेत्र में महेंद्र सिंह धोनी ने नया इतिहास लिखा है। वहीं अब बल्लेबाजी में भी धोनी नया कीर्तिमान स्थापित करने की कगार पर आ खड़े हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी अपने एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 पूरे करने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से महज 33 रन के फासले पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी के 10,000 रन पूरा करने के साथ ही ऐसा करनामा करने वाले वो दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित कर देंगे। वहीं 10,000 रन पूरा करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी ऐसे एकमात्र बल्लेबाज होंगे, जिन्होंने 50+ की औसत से इस आंकड़े को पार किया हो। लेखक: वैभव जोशी अनुवादक: हिमांशु कोठारी