इंग्लैंड क्रिकेट के हालिया पोस्टर बॉय स्टोक्स ने अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया है। 25 वर्षीय स्टोक्स ने खुद को इंग्लैंड की टीम में स्थापित कर लिया है। वह इस वक्त सभी प्रारूप में इंग्लैंड के नम्बर एक आलराउंडर हैं। डरहम के इस क्रिकेटर को कुछ चोटें भी लगी हैं। जिससे उन्हें बाहर बैठना पड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में वापसी की है। साल 2015 में स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 163 गेंदों में दोहरा शतक ठोंकर रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा करने वाले वह दुसरे बल्लेबाज़ हैं। वह इंग्लैंड के लिए गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बेहतरीन आलराउंडर हैं। 43 वनडे में उन्होंने 23.85 के औसत और 93.64 के स्ट्राइक रेट से 811 रन और 36.29 के औसत से 37 विकेट लिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे टाइम बीत रहा है स्टोक्स मेच्योर होते जा रहे हैं। स्टोक्स की तुलना फ़्लिंटॉफ़ और बाथम से हो रही है जो अभी सही नहीं है। लेकिन वह लम्बे समय तक इंग्लैंड क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं।